सीतामढ़ी, अप्रैल 6 -- सीतामढ़ी। श्रीराधा कृष्ण गोयनका कॉलेज केंद्र पर रविवार को कड़ी चौकसी के बीच मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम की स्नातक व स्नातकोत्तर की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन भी जारी रही। परीक्षा में प्रथम पाली में एम ए हिन्दी में 10, एम ए उर्दू में 82, एम ए अंग्रेजी में 15, एम ए इतिहास में 14 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं बी ए दूसरे सेमेस्टर के अंग्रेजी विषय में 03,बी ए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी में 19 और एम आई एल उर्दू में 07 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। प्रथम पाली में कुल 158 में 03 परीक्षार्थीअनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में बी ए प्रथम सेमेस्टर के कम्युनिकेशन स्किल इन इंग्लिश में 142, बीए तृतीय सेमेस्टर एम आई एल हिन्दी में 67, उर्दू में 68 एवं बीए चतुर्थ सेमेस्टर के अंग्रेजी ...