प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के लगभग 60 छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण दल का स्वागत स्वास्थ्य विज्ञान शाखा की प्रभारी प्रो. मीरा पाल ने किया। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है और छात्र परंपरागत शिक्षा के साथ मुक्त विश्वविद्यालय के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से भी लाभ उठा सकते हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र का अवलोकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.