प्रयागराज, जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के माघ मेला क्षेत्र में लाल सड़क मार्ग सेक्टर 3 स्थित शिविर में बुधवार को 'वर्तमान परिवेश में दूरस्थ शिक्षा की प्रासंगिकता' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि वर्तमान परिवेश में दूरस्थ शिक्षा की प्रासंगिकता बहुत अधिक है। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि राज्यपाल की एडीसी ने भी मुक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कार्यक्रम में नामांकन कराया है। कुलपति ने जागरूकता प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत अपर महानिदेशक, दूरदर्शन मुख्यालय एससी मिश्रा ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा आजीवन सीखने को बढ़ावा देती है, जो आज की तेजी से विकसित हो रही डिजिटल दुनिया में आवश्यक है। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, वित्त अधिकारी पूनम मिश्रा, प्रो. ...