दूरस्थ विद्यालयों के बच्चों के लिए प्रेरणा बन रहे सामाजिक कार्यकर्ता पवनदीप
देहरादून, जून 5 -- चकराता। चकराता क्षेत्र के मौठी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पवनदीप पिछले कई वर्षों से दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह लगातार विद्यालयों में जाकर जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पवनदीप पिछले चार-पांच वर्षों से अपने सहयोगियों के माध्यम से जनपद देहरादून के चकराता क्षेत्र के दूरस्थ विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस सप्ताह उन्होंने गहरीधार, कोर्ट, खतुआ, काशी, बीरपा, कानडोई, बोंदुर, मौठी, छुलटाड, धोईरा और पुड़िया सहित विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से संपर्क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.