दूरस्थ छात्रों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने को होगी साइंस प्रीमियर लीग
बागेश्वर, अगस्त 5 -- बागेश्वर, संवाददाता। दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कोस्ट) द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन करेगी। यू-कोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के निर्देशन में शुरू की गई इस पहल के तहत आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित होगी। जनपद समन्वयक दीप चंद जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता विद्यालय, विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर पर होगी। पहले चरण में प्रत्येक विद्यालय से चार विद्यार्थियों की टीम चुनी जाएगी, जो विकासखंड स्तर पर प्रतिभाग करेगी। इसके बाद जनपद और राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में विकासखंड स्तरीय प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.