बागेश्वर, मई 20 -- कपकोट, संवाददाता। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में मोबाइल नेटवर्क सुविधा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर स्थापित करने के लिए निश्शुल्क भूमि आवंटित कर दी गई है। प्रस्तावित योजना के तहत ग्राम पंचायत बड़ेत, नानकन्यालीकोट और बैसानी क्षेत्र में बीएसएनएल टावर स्थापित किए जाएंगे। टावर लगने से इन दूरस्थ गांवों के लोगों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से खराब संचार व्यवस्था से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।टावर स्थापना के बाद क्षेत्र की संचार व्यवस्था मजबूत होगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल माध्यमों से जुड़ने में सुविधा मिलेगी। वहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन बैंकिंग,...