अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- लमगड़ा। पुलिस का जगह-जगह जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत लमगड़ा एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम ने दूरस्थ ठाट और डामर गांव में जागरूकता चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराध, यातायात नियम, डिजिटल अरेस्ट, साइबर क्राइम से बचाव, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा वन्य जीवों से सावधान रहने की भी सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...