चम्पावत, मार्च 12 -- चम्पावत। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने चम्पावत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में 17 महिलाओं की शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को आयोग न्याय दिलाएगा। गुरुवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने चम्पावत का दौरा किया। इस दौरान महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत विकास भवन सभागार में जन सुनवाई हुई। शिविर में पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और सामाजिक योजनाओं से जुड़े 17 विषय उठे। पीड़ित महिलाओं ने सालों से पति के घर नहीं आने, बच्चों के भरण-पोषण, घरेलू हिंसा आदि की समस्याएं उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...