चम्पावत, अगस्त 8 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने दूरस्थ क्षेत्रों की संचार सुविधा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में उन्होंने लंबित नेटवर्क व्यवस्था के कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। डीएम ने ग्राम पंचायतों तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की जानकारी हासिल की। डिजिटल सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। बूम, चूका, ठूलीगाड़ तथा पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...