अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़। मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की ओर आज बुधवार को नमाज-ए-असर के बाद शाही जामा मस्जिद ऊपरकोट स्थित कार्यालय में कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। कमेटी जामा मस्जिद के सचिव मोहम्मद अहमद शैवन ने बताया कि बैठक के बाद रमजान मुबारक का चांद देखने के लिए कमेटी के सदस्य मस्जिद परिसर में मौजूद रहेंगे। विशेष रूप से दूरबीन के माध्यम से चांद देखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि चांद की पुष्टि के बाद आधिकारिक घोषणा की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...