गाजीपुर, जनवरी 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन विधि से ऑपरेशन) की मशीन बीते करीब पंद्रह दिनों खराब पड़ी है। जिससे प्रतिदिन मरीज निराश होकर लौट रहे है। सोमवार को अस्पताल पहुंचे मरीज सर्जरी विभाग के चिकित्सकों के यहां इलाज कराने के लिए पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि साधारण तरीके से ऑपरेशन हो सकता है। दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने वाली मशीन खराब हो गयी है। इससे हर रोज बारह से पंद्रह मरीज निराश होकर घर लौट रहे है। लेप्रोस्कोपिक मशीन से एपेंडिक्स, गाल ब्लाडर में पथरी, हार्निया, गर्भाशय से संबंधित ऑपरेशन, ओवेरियन ट्यूमर, किडनी सहित अन्य ऑपरेशन आसानी से संभव हैं। इसमें किसी तरह के संक्रमण का खतरा भी नहीं होता है। इसलिए वर्तमान में हर मरीज दूरबीन विधि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.