मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मिर्जापुर। नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले दूरदर्शी नेतृत्व और युवा ऊर्जा के प्रतीक थे। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और आधुनिकता के जिस भारत का सपना उन्होंने देखा था, वही सपना आज की युवा पीढ़ी की शक्ति बने, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने राजीव गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- आधुनिक भारत के निर्माता हैं स्व. राजीव गांधी कहा कि...