दूरदर्शन के मंच पर सिसवा के अविनाश ने बिखेरा कविताओं का रंग
महाराजगंज, जुलाई 9 -- चिऊटहां, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के युवा कवि एवं साहित्यकार अविनाश चंद श्रीवास्तव डोपामिन ने दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के मंच पर अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से जनपद का मान बढ़ाया है। डिजिटल युग में खोता हुआ प्रेम विषय पर सशक्त कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आधुनिक तकनीक के दौर में मानवीय संवेदनाओं के क्षरण को उन्होंने अपनी रचना के जरिए मार्मिक ढंग से उकेरा।कवि अविनाश ने अपनी कविता के माध्यम से संदेश दिया कि तकनीक ने दुनिया को भले ही हथेलियों में समेट दिया हो लेकिन दिलों के बीच दूरियां बढ़ी हैं। आभासी दुनिया की चमक में संवाद की मिठास व प्रेम की सहजता खोती जा रही है। उन्होंने संसाधनों से ऊपर उठकर सच्चे रिश्तों और मानवीय मूल्यों को सहेजने पर जोर दिया। मूल रूप से सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा गेरमा के रहने वाले अविन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.