देहरादून, फरवरी 26 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर-19 लीग में दून स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब, गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी और जीएसआर क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में आयुष क्रिकेट एकेडमी और दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेले गए मैच में दून स्ट्राइकर्स ने एक विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। लक्की पराशर ने 29, पुलकेश ने 20 रन बनाए। दून स्ट्राइकर्स के लिए प्रतीक चौहान ने चार, स्मिथ सहगल ने तीन व राज तोपवाल ने दो विकेट चटकाए। जवाब में दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ने 31.2 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर एक विकेट से मैच जीत लिया। टीम में एलएस बलोदी ने 50 रन का योगदान दिया। आयुष क्र...