देहरादून, अप्रैल 16 -- पवेलियन ग्राउंड में गुरुवार को खेले गए दून सुपर कप के पहले सेमीफाइनल में दून वैली एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमालयन एफसी को 2-0 से करारी शिकस्त दी। दून वैली एफसी ने अनुशासित खेल और जोरदार आक्रमणों के दम पर मैच पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा। त्रिलोक सिंह ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को मैच में शुरुआती बढ़त दिलाई। 72 वें मिनट में कुणाल थापा ने एक और गोल करके इस बढ़त को और मजबूत कर दिया, जिससे दून वैली एफसी की जीत पक्की हो गई। यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार को 4-1 से हराकर दून पुलिस 12वीं बार बनी वॉलीबॉल चैंपियन हालांकि, हिमालयन एफसी को उस समय एक झटका लगा, जब खेल के दौरान रेफरी अनुराग थापा ने गणेश को पीला कार्ड दिखा दिया। ...