देहरादून, जुलाई 12 -- देहरादून। दून समेत छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तीव्र बारिश के दौर की भी संभावना है। लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी; 120 सड़कें बंद, रस्सी से निकाले 100 तीर्थयात्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...