दून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश
देहरादून, जुलाई 7 -- देहरादून। देहरादून सहित उत्तराखंड के आठ जिलों में मानसून की बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और बागेश्वर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों से हो रहे भूस्खलन के कारण कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी-नालों के पास न जाने और अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मॉनसून का तांडव: उफान पर नदियां, 97 सड़कें बंद; आज कहां-कहां अलर्ट राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.