धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। 13009/13010 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस और 13151/13152 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। दून एक्सप्रेस में हावड़ा से 19 मार्च से पांच अप्रैल तक (28 मार्च छोड़कर), ऋषिकेश से 21 मार्च से सात अप्रैल तक (छह अप्रैल छोड़कर) तथा जम्मूतवी में कोलकाता से 18 मार्च से 31 मार्च तक और जम्मूतवी से 20 मार्च से दो अप्रैल तक (23 मार्च छोड़कर) एक-एक अतिरिक्त स्लीपर बोगी जोड़ी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...