देहरादून, जून 23 -- बसंत विहार स्थित दून वैली ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के क्लर्क ने 4.50 लाख रुपये का गबन कर लिया। शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि दून वैली ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के सचिव देवेंद्र कुमार ने तहरीर दी है। उनका कहना है कि मूल रूप से भटवाड़ी, उत्तरकाशी का रहने वाला रजनीश भट्ट, हाल निवासी बसंत विहार फेज-एक अक्तूबर 2025 से उनकी सोसायटी में अकाउंट क्लर्क के पद पर कार्यरत है। कैश रिसीप्ट का काम भी उसी के पास था। बीते 27 मई को रजनीश ने सोसायटी के चेस्ट से पांच लाख रुपये नकद निकाले और बताया कि वह यह रकम इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में जमा कराने जा रहा है। यह भी पढ़ें- दून वैली हाउसिंग सोसायटी के क्लर्क पर 4.5 लाख के गबन में केस आ...