मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरनगर। दून वैली पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एवं इंडिया गेट का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानमंत्री संग्रहालय में छात्रों ने देश के प्रधानमंत्रियों के योगदान व लोकतांत्रिक विकास को जाना। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में इंटरैक्टिव मॉडल्स के जरिए विज्ञान के सिद्धांतों को समझा, वहीं इंडिया गेट के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। उप प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों में जिज्ञासा, व्यावहारिक समझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। शैक्षणिक यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...