देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। दून वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित टैलेंट-शो में छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय चौधरी (निदेशक) और प्रधानाचार्य सूरज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों ने एकल व समूह नृत्य, शास्त्रीय गायन, और पियानो व बांसुरी वादन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण के रूप में दून पैरामेडिकल की छात्रा का नृत्य और पंजाबी, हरियाणवी व उत्तराखंडी लोक नृत्यों ने समां बांध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...