देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के दून विहार इलाके में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उनके किराये के मकान में फर्श पर पड़ा मिला। मौत से ठीक एक रात पहले मृतक के साथ उसके दो परिचितों ने मारपीट की थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसके बाद पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह ने रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दून विहार स्थित मकान में किराये पर रहने वाले पंकज मिश्रा अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर राजपुर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि पंकज घर के पिछले कमरे में बेड के पास मुंह के बल फर्श पर गिरे थे और उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.