दून विश्वविद्यालय के एमबीए में एआई और बिजनेस एनालिटिक्स पर जोर
देहरादून, अगस्त 3 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में अमेरिका के ओकलैंड विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन एवं प्रोफेसर ऑफ फाइनेंस प्रो. राजीव सिंघल ने कहा कि भविष्य में एआई, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स की समझ रखने वाले प्रबंधन पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने दून विश्वविद्यालय के एमबीए पाठ्यक्रम में बिजनेस एनालिटिक्स स्पेशलाइजेशन और एआई-आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल को समयानुकूल बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. गजेन्द्र सिंह सहित संकाय सदस्य और नवप्रवेशित एमबीए विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.