देहरादून, सितम्बर 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून विश्वविद्यालय और सेंटर फॉर रिसर्च एंड एडवांस्ड स्टडीज (सिनवेस्टाव), मेक्सिको ने अंतर्राष्ट्रीय एकेडमिक सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर शनिवार को हस्ताक्षर किए। लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) और दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर के बाद राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से एक-दूसरे के अनुभव और ज्ञान से सीखने के नए अवसर मिलते हैं।इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, वैज्ञानिक और शोध सहयोग को बढ़ावा देना तथा उच्च शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज के क्षेत्र में भारत और मैक्सिको के बीच सहयोग...