रिषिकेष, अप्रैल 29 -- दून मार्ग पर ओवरहैड टैंक की मरम्मत के चलते दर्जनों परिवार पिछले चार दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए प्रभावित परिवार आसपास के क्षेत्र से पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं, लेकिन जल संस्थान उन्हें नियमित आपूर्ति तो दूर वैकल्पिक तौर पर टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। प्रभावित स्थानीय निवासी राजेंद्र गुप्ता, सुनील, डॉ. सुभाष चंद्र सुभावती देवी, अंतिमा, इशानी, रुचि, काव्य गुप्ता और राकेश आदि ने बताया कि पेयजल के लिए पानी नजदीक क्षेत्रों से मिल जा रहा है, लेकिन रोजमर्रा के अन्य कामों के लिए परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। गर्मी के इस मौसम में हर दिन शरीर कामकाज के दौरान पसीने से सराबोर हो जाता है, जिसमें नहाने के लिए भी पानी नहीं मिलने से मुश्किल क...