देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। दून रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से पश्चिम बंगाल के एक 20 वर्षीय युवक का आईफोन-13 चोरी हो गया। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रहने वाले एलेन तमांग ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। बताया कि बीते 27 मार्च की रात करीब 8:30 बजे वह देहरादून रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका आईफोन चोरी किया गया। जीआरपी थाना पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ट्रेन में मोबाइल चोरी का केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...