देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. गीता जैन की देखरेख में हुए कार्यक्रम में गुजरात के जायडस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सीबी त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एमबीबीएस और पीजी छात्रों को डब्ल्यूएचओ के उद्देश्यों, नशामुक्ति, कुपोषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को एनीमिया, टीबी, मलेरिया और मोटापे के उन्मूलन हेतु सरकारी नीतियों के प्रति जागरूक किया गया। संवादात्मक सत्र के दौरान भावी डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए और स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.