दून मेडिकल कॉलेज में मैस फर्जीवाड़े में पुलिस की एंट्री, ये भी जांच के घेरे में
देहरादून, मई 17 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में लाखों के मैस फर्जीवाड़े में पुलिस की एंट्री हो गई है। मैस ठेकेदार की ओर से मैनेजर के खिलाफ पटेनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके अलावा एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की गई है। पुलिस से ठेकेदार ने मांग उठाई है कि केस दर्ज कर मैनेजर के खाते और छात्रों के द्वारा दिए गए रूपयों के स्टेटमेंट की जांच कराई जाए। उधर प्राचार्य से मिलकर भी इस मामले में कमेटी गठित कर जांच की मांग उठाई है। इस मामले में मैनेजर के अलावा हॉस्टल प्रबंधन के जिम्मेदारों, कर्मचारियों और लेखा प्रबंधन के कर्मचारियों की भी भूमिका संदिग्ध बताई गई है। एक कर्मचारी अटैच किया गया है। मैनेजर समेत कई के फोन बंद चल रहे हैं। पुलिस जांच में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। क्योंकि मैनेजर की ओर से छात्रों से पैसा लेकर कॉलेज के खाते में भी पैसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.