देहरादून, मई 23 -- उत्तराखंड के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में लाखों के मेस फर्जीवाड़े को लेकर शुक्रवार को डॉक्टरों और मेस संचालक के बीच नोकझोंक हुई। मेस का संचालन बंद कर दिया गया है, हीट वेव का हवाला देकर दस दिन की छुट्टियां कर दी गईं है। छात्र-छात्राओं को शुक्रवार दोपहर और रात का खाना बाहर खाना पड़ा। अब ज्यादातर छात्रों ने शनिवार को घर लौटने की तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने एक कर्मचारी से खाने के 30 हजार रुपये लिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और संचालक से मैनेजर के जरिए छात्रों के रुपये वापस दिलाने की मांग की।बिना भुगतान के मेस चलाना संभव नहीं वहीं, मेस संचालक का तर्क था कि उसका छह महीने का भुगतान अटका हुआ है। संचालक ने कहा कि कॉलेज से अनुबंध के तहत उसे भुगतान होना चाहिए। मैनेजर के खिलाफ वह तहरीर दे चुका है, लेकिन बिना भुगतान...