देहरादून, जून 2 -- दून मेडिकल कॉलेज में चर्चित मेस फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों पर जल्द ही बड़ी गाज गिरने वाली है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की जांच में कॉलेज के चार कर्मचारियों की भूमिका बेहद संदिग्ध पाई गई है। यह कर्मचारी लेखा अनुभाग (अकाउंट सेक्शन) और हॉस्टल प्रबंधन से जुड़े बताए जा रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया चारों कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर इन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने भी मामले की एक बंद लिफाफे में सवालों के जवाब और बैंक खातों की डिटेल निदेशालय भेज दी है। जिनका परीक्षण कमेटी कर रही है। बता दें कि मेस मैनेजर एमबीबीएस छात्रों के खाने के लाखों रुपये अपने निजी खा...