देहरादून, मार्च 3 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की सघन मीक्षा की और मेडिकल कॉलेज में एक समर्पित मानवाधिकार सेल गठित करने का सुझाव दिया। प्रो. त्रिपाठी ने विभागाध्यक्षों, फैकल्टी और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने मेडिकल छात्रों द्वारा पांच परिवारों को गोद लेने वाले फैमिली अडॉप्शन प्रोग्राम और फैकल्टी-छात्रों के मेंटर-मेंटी कार्यक्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए अहम व सराहनीय बताया। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के सुझाव पर उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रो. त्रिपाठी ने मरीजों के रिक...