दून मेडिकल कॉलेज में टेंडरों में मनमानी के आरोप, शिकायत पर तीन निरस्त, जांच भी होगी
देहरादून, अगस्त 19 -- दून मेडिकल कॉलेज में टेंडरों में मनमानी के आरोप एवं शिकायत के बाद तीन टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। अफसरों पर बार बार शर्तें बदलने एवं कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा कॉलेज एवं निदेशालय स्तर पर शिकायत की गई थी। कॉलेज में कंप्यूटर, वस्त्र बिस्तर, स्टेशनरी, सेनेटरी, बिजली और कंटीजेंसी के टेंडर बीते करीब डेढ़ साल से प्रक्रिया में ही उलझे हैं। मैसर्स शिवम ट्रेडर्स के प्रबंधक की ओर से निदेशक को शिकायत में कॉलेज के दो अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि लगातार टेंडर की शर्तों और तिथियों में मनमाने ढंग से बदलाव किया जा रहा है। नियमों में फेरबदल करके अंतिम तिथियों को बार-बार आगे बढ़ाया गया। आरोप है कि आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई। 68 लाख का सामान दिया, लेकिन अनुभव प्रमाण पत्र अटकाया गया। निदेशक डॉ. आशुतोष स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.