देहरादून, फरवरी 8 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर मरीजों को अब और बेहतर इलाज मिलेगा। कीमोथेरेपी के बाद अब यहां रेडियोथेरेपी की नवीन तकनीक ब्रैकीथेरेपी शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। भारत सरकार द्वारा नामित संस्था ने निदेशालय एवं कॉलेज में अफसरों से वार्ता एवं अस्पताल का निरीक्षण कर छोटी मशीन जल्द उपलब्ध कराने और बड़ी मशीन के लिए बंकर निर्माण की जगह पर मंथन किया। निदेशक डॉ. अजय आर्य, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट और प्राचार्य डॉ. गीता जैन के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि पहले चरण में ब्रैकीथेरेपी तकनीक से इलाज शुरू किया जाएगा। इसके बाद बंकर बनाकर करीब 17 करोड़ की लागत वाली बड़ी रेडियोथेरेपी मशीन स्थापित की जाएगी। सटीक इलाज, कम साइड इफेक्ट कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि ब्रैकीथेरेपी में रेडिएशन सीधे ट्यूमर के भीतर ...