देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में रविवार को सर्जरी विभाग द्वारा पीजी चिकित्सकों के लिए आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्राचार्या डॉ. गीता जैन के निर्देशन में होने वाली अपनी तरह की इस पहली कार्यशाला में पीजी डॉक्टर एनिमल मॉडल पर आंतें जोड़ने का अभ्यास करेंगे। एचओडी डॉ. अभय कुमार के मुताबिक अस्पताल में इमरजेंसी ओटी बनने के बाद ऐसे जटिल ऑपरेशनों की संख्या बढ़ी है। इस प्रशिक्षण से सर्जनों में निपुणता आएगी, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। कार्यशाला के लिए उपकरण एक बहुराष्ट्रीय कंपनी उपलब्ध करा रही है। इस दौरान एमबीबीएस छात्रों व इंटर्न के लिए नॉटिंग-सूचरिंग और क्विज का भी आयोजन होगा। इसमें महंत इन्दिरेश अस्पताल व देहरादून सर्जिकल सोसाइटी के चिकित्सक भी भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...