देहरादून, मार्च 18 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की ओर से बुधवार को पटेलनगर स्थित कॉलेज परिसर में दो दिवसीय रोबोटिक सर्जरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों को आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों और नवीनतम तकनीकी कौशल से रूबरू कराना है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन एवं एमएस डॉ. आरएस बिष्ट की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से आई विशेष मोबाइल ट्रेनिंग यूनिट आकर्षण का केंद्र रही। विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जिकल सिस्टम के संचालन का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। डॉ. अभय ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र रिकवरी जैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.