देहरादून, अप्रैल 5 -- फोटो देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की पीजी रेजिडेंट डॉ. शिवांगी ठाकुर और डॉ. कृतिका ने सोका-कॉन 2026 (विश्व क्लिनिकल एनाटॉमिस्ट्स कांग्रेस) में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन का प्रतिष्ठित अवार्ड जीतकर संस्थान और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान हासिल किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन व एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. जॉली अग्रवाल ने दोनों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। प्राचार्या ने कहा कि संस्थान में सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के साथ ही बेसिक साइंसेज व शोध को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...