देहरादून, फरवरी 8 -- दून मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चौतरफा लापरवाही का आलम है। कॉलेज में एमबीबीएस की क्लास संचालन में लापरवाही उजागर हुई है। पहले रैगिंग को लेकर कॉलेज की किरकिरी हुई तो टेंडर पर भी सवाल उठे। उधर, अस्पताल में मरीजों को कंधे पर ढ़ोने, इमरजेंसी में लापरवाही, ब्लड बैंक में खून की कमी शिविर न लगाने को लेकर किरकिरी हुई। अब एक विभाग में धागा तक मरीज से मंगाने की बात सामने आने से सिस्टम की पोल खुल गई है। पूर्व में जांच एवं दवाएं बाहर से मंगाने को लेकर कई बार उच्च स्तर से चिंता जताई जा चुकी है। निदेशक को नदारद मिले टीचर, प्राचार्यों को नोटिस चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य के औचक निरीक्षण में मेडिकल कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था की पोल खुल गई। शनिवार को किए गए निरीक्षण में कई शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले, जिस पर निदेशक ने कड़ी ...