देहरादून, जुलाई 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर कार्यालय में बुधवार को समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रदेश भर में निकलने जा रही कलश यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। दून में 31 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी।मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा लगातार महापुरुषों संत महात्माओं की महिमा को समाज में प्रत्येक वर्ग में पहुंचने का काम करती है। पार्टी नेतृत्व ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर अनेक कार्यक्रम के माध्यम से समाज में समरसता लाने का काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- डाट काली मंदिर से भाजपा के अभियान का शुभारंभ यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। वाराणसी में एक भव्य कलश वंदन कार्यक्रम राष्ट्रीय स...