देहरादून, मई 21 -- दून में 24 मई को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा जनपद के 32 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में होगी। परीक्षा में कुल 12,545 परीक्षार्थी शामिल होंगे।वहीं, परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, फेस ऑथेंटिकेशन एप समेत अन्य तैयारियों को परखने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा संचालन की तैयारी परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी पुलिस, केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार ...