देहरादून, मई 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2026' का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम 29 मई को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी प्रेमनगर में आयोजित किया जाएगा। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2026' में 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना और अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड डा. मुकुल सती होंगे। यह कार्यक्रम उन छात्र-छात्राओं को समर्पित होगा, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिवार और शहर का नाम रोशन क...