देहरादून, सितम्बर 4 -- देहरादून। प्रशासन और नगर निगम ने दून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। दो दिन में शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 953 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 403 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं वितरण पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। 306 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए और कुल 1.14 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...