दून में सात किलो गांजे के साथ यूपी के दो नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 17 -- नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों के कब्जे से सात किलो 86 ग्राम गांजा बरामद किया है। बाईपास चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी के नेतृत्व में रविवार देर शाम पुलिस टीम दीपनगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर रेलवे पटरी पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान महेश कुमार (29) और बंटी सिंह (38) दोनों निवासी आलमपुरा, थाना चंदौसी, अलीगढ़ यूपी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा अलीगढ़ से लेकर आए थे। इसे सपेरा बस्ती और आसपास के इलाकों में स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी। आरोपी महेश पूर्व में भी रानीपोखरी और फरीदाबाद से नशा तस्करी में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.