रुडकी, मार्च 31 -- रुड़की। देहरादून के विकास नगर में रुड़की निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में मंगलवार की देर शाम परिजनों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर युवती के परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कोतवाली में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। युवती के परिजनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...