हल्द्वानी, मई 17 -- रामनगर, संवाददाता। नशा मुक्ति जन जागरण संयुक्त अभियान समिति उत्तराखंड और राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा नई दिल्ली की ओर से देहरादून जैन धर्मशाला में 24 और 25 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य और राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने रविवार को व्यापार मंडल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो अपने-अपने प्रदेशों में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों के बारे में अपने अनुभवों को साझा करेंगे और संयुक्त रणनीति बनाकर आगे का रोड मैप तैयार करेंगे। यह भी पढ़ें- मेवात के नूंह में नशा रोकने के लिए समितियां गठित होंगी कहा कि सरकार की ओर से संचालित देसी-विदेशी मदिरा एवं बार हो या प्रतिबंधित नशा बच...