देहरादून, मार्च 17 -- किशननगर चौक के पास एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई करते महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। वहीं देह व्यापार के लिए मेघालय से लाई गई तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया। देह व्यापार का यह पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप के जरिए संचालित किया जा रहा था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को सूचना मिली थी कि चकराता रोड, गांधीनगर, रधुनाथ मंदिर के पास में एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एसएसपी ने सीओ मसूरी जगदीश पंत के नेतृत्व में एएचटीयू और कैंट कोतवाली पुलिस की एक संयुक्त टीम कार्रवाई को भेजी। पुलिस ने संदिग्ध घर में छापा मारा तो अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्रियां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.