देहरादून, दिसम्बर 12 -- दून में देशभर के दृष्टि बाधित खिलाड़ी फुटबॉल में दमखम दिखाएंगे। 14 से 18 दिसंबर तक रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुरू होने वाली राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप में 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में दृष्टि बाधित दिव्यांग जन खेल-कूद एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत प्रकाश शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप-2025 की मेजबानी का मौका उत्तराखंड को मिला है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। बताया कि इस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में उत्तराखंड, गुजरात, मेघालय, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, यूपी, दिल्ली और महिला वर्ग में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, उड़ीसा, गुजरात की टीमें प्रतिभाग करेंगे। सचिव निरुपमा रावत ने बताया कि उत्तराखंड महिला और पुरुष वर्ग की टीम का चयन हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.