देहरादून, मार्च 3 -- देहरादून। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान चढ़ने लगा है। दून में मंगलवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को होली पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि आगामी छह मार्च से मौसम शुष्क रहेगा। सात मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...