देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। दून में गुरुवार को प्रथम नवरात्र और नव सवस्तर 2083 पर घटस्थापना के साथ ही विशेष पूजन प्रारंभ हुआ। कालिका मंदिर में 73 वें वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव की प्रथम बेला में मां कालिका जी का अभिषेक प्रारंभ हुआ। जिसमें दूध, दही, घी, शक्कर, इत्यादि जल से मां को पंचामृत बनाकर स्नान कराया गया और हरे रंग के नवीन वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य चन्द्र प्रकाश ममगाई ने मंदिर में घट स्थापित किया व सभी देवी देवताओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया। जिसमें घंटी पूजन, शंख पूजन, सूर्य पूजन, गणेश पूजन लक्ष्मी पूजन, व नवग्रह पूजन अनादि देवताओं का पूजन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...