देहरादून, मई 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं आज सम्मानित होंगे। आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2026' का आयोजन आज होने जा रहा है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2026' समारोह उत्तरांचल यूनिवर्सिटी प्रेमनगर में आयोजित किया जाएगा। 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2026' में 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना और अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड डा. मुकुल सती होंगे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान कल करेगा मेधावियों का सम्मानकार्यक्रम विवरण सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी ...