देहरादून, जनवरी 29 -- विश्व जागृति मिशन के संत सुधांशु महाराज के शुक्रवार की सायं 4 से 6 बजे तक चौधरी फार्म हाउस जनरल महादेव सिंह रोड में एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग में प्रवचन देंगे। गुरुवार को निर्विघ्न आयोजन के लिए मिशन के पदाधिकारियों ने सत्संग स्थल पर हवन एवं पूजन किया। मिशन के आचार्य महेश शर्मा एवं आचार्य कुलदीप पांडेय के सानिध्य में हवन पूजन में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। विश्व जागृति मिशन के प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि भक्तों के बैठने के लिए चौधरी फार्म हाउस में कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है l पंडाल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है l सुधांशु महाराज शुक्रवार की सुबह नौ बजे जॉलीग्रांट एयर पोर्ट पहुंचेंगे। वहां से अपर तुनवाला आनंद देव लोक आश्रम में आएंगे, कुछ देर वहां ठहरने के पश्चात बद्रीपुर होते हुए मिशन के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.